डायबिटीज रोगियों के लिए 5 सुपर फूड्स, जरूर करें सेवन

डायबिटीज रोगियों के लिए 5 सुपर फूड्स, जरूर करें सेवन

सेहतराग टीम

आज के समय में हमारे शरीर में कई तरह के रोग होते हैं। उनमें से कई सामान्य तो कई काफी गंभीर रोग होते हैं। उनमें से एक है डायबिटीज जो काफी सामान्य माना जाता है लेकिन अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो ये गंभीर रूप ले लेता है और जानलेवा बन जाता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर उच्च हो जाता है तो उसे हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं। जबकि ग्लूकोज के निम्न स्तर को हाइपोग्लाइसीमिया कहते हैं। यह डायबिटीज का संकेत मात्र है।

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

विशेषज्ञों की मानें तो अगर शरीर में शर्करा स्तर लंबे समय तक असंतुलित रहता है तो मरीज को केटोएसिडोसिस हो सकता है। इस दौरान मरीज कोमा में भी जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चीनी और इससे बने चीज़ों को खाने की मनाही होती है। अगर आप अपने हाइपरग्लाइसीमिया को नियंत्रित करना चाहते हैं तो अपने डाइट में इन 5 चीज़ों को जरूर जोड़ें इसके सेवन से शर्करा स्तर नियंत्रित रह सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज मरीजों के लिए 5 सुपर फूड्स काे बारे में...

ये हैं डायबिटीज मरीजों के लिए 5 फूड्स (Best Five Super Foods For Diabetes Patients in Hindi):

नट्स

ये फाइबर, प्रोटीन, असंतृप्त फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, आदि का प्रमुख स्रोत हैं, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होते हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नट्स बेहतर विकल्प हैं।

साबुत अनाज

इनमें फाइबर, पोषक तत्वों, और फाइटोकेमिकल्स के गुण पाए जाते हैं जो रक्त में शर्करा के स्तर को बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। जबकि साबुत अनाज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स नियमित स्तर में होता है।

दही

इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर कम है। डायबिटीज के मरीज दही का रोजाना सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। जबकि इसके सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

लहसुन

डायबिटीज के मरीजों के लिए लहसुन रामबाण दवा है। इससे शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। जबकि यह इन्सुलिन के स्त्राव में भी सुधार करता है। साथ ही लहसुन कई अन्य प्रकार के रोगों में भी लाभकारी है।

अंडे

अंडे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर न के बराबर है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अंडे को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे प्रोटीन के प्रमुख स्रोत होते हैं। जबकि अंडे ओवरईटिंग को रोकने में भी मददगार होते है।

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज रोगी भूल कर भी ना खाएं ये खाद्य पदार्थ, जानें किसे करें नजरअंदाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।